उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: वरिष्ठ भाजपा नेता हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी और लोहाघाट दोनों सीटों से ठोकी मजबूत दावेदारी

ख़बर शेयर करें

 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: वरिष्ठ भाजपा नेता हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी और लोहाघाट दोनों सीटों से ठोकी मजबूत दावेदारी

राज्य आंदोलनकारी पृष्ठभूमि और दशकों के संगठनात्मक अनुभव के दम पर पार्टी नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया सशक्त दावा

हल्द्वानी। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर ने लोहाघाट के साथ-साथ हल्द्वानी विधानसभा सीट से भी अपनी दावेदारी पेश कर सियासी माहौल में हलचल पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ शुरू, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे राम नाम के जयकारे

पांच चुनावों में आवेदन का अनवरत सिलसिला हुकम सिंह कुंवर पूर्व में दो बार हल्द्वानी और एक बार लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र से जनसमर्थन के बीच चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2002, 2007, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में निरंतर भाजपा से टिकट के लिए आवेदन करते रहे हैं। यद्यपि पिछले चुनावों में पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रत्याशी के रूप में अवसर नहीं मिल सका, इसके बावजूद वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ विधानसभा से भाजपा नेता मुकेश चन्द्र बेलवाल ने ठोकी दावेदारी, जमीनी पकड़ और समाज सेवा के दम पर पेश किया मजबूत विकल्प

जनसेवा और राज्य आंदोलन का सुदीर्घ अनुभव हुकम सिंह कुंवर ने अपनी दावेदारी के पक्ष में स्पष्ट किया कि उनके पास संगठन के संचालन तथा क्षेत्रीय जमीनी राजनीति का सुदीर्घ और गहरा अनुभव है। पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ विधानसभा से भाजपा नेता मुकेश चन्द्र बेलवाल ने ठोकी दावेदारी, जमीनी पकड़ और समाज सेवा के दम पर पेश किया मजबूत विकल्प

अपनी आंदोलनकारी पृष्ठभूमि, जमीनी पकड़ और लंबे राजनीतिक सफर का हवाला देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बार उनके समर्पण और जनसेवा के इतिहास का गंभीरता से संज्ञान लेगा तथा वर्ष 2027 के महासमर में उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad