लालकुआँ से भाजपा के प्रबल दावेदार: दीपेन्द्र कोश्यारी ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे दीपेन्द्र कोश्यारी ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे मर्यादित, सुरक्षित और नशामुक्त होली मनाकर समाज को सकारात्मक संदेश दें।
बताते चलें कि मोटाहल्दू निवासी दीपेन्द्र कोश्यारी बीते कई वर्षों से बिन्दुखत्ता, लालकुआँ, हल्दूचौड़ सहित पूरे लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आमजन की छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर और मुखर दिखाई देते हैं। चाहे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा या स्वास्थ्य से जुड़ा मामला हो, वे संबंधित अधिकारियों से संवाद कर समाधान का प्रयास करते रहे हैं।
मिलनसार व्यक्तित्व और गंभीर स्वभाव के धनी दीपेन्द्र कोश्यारी क्षेत्र में युवाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें जनसामान्य से जोड़ती है। यही कारण है कि क्षेत्र के खास और आम लोगों में उनके प्रति गहरा लगाव देखने को मिलता है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो लालकुआँ विधानसभा सीट से वे भाजपा के एक प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, संगठनात्मक पकड़ और जनसंपर्क अभियान ने उन्हें मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। स्थानीय समर्थकों का कहना है कि उनमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कार्यशैली और जनसेवा की झलक दिखाई देती है।
होली के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि यह पर्व क्षेत्र में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और विकास की नई दिशा लेकर आए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी क्षेत्र की जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।