ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेली रोड हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेली रोड हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाना चाहिए। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कैलाश दुम्का ने सभी क्षेत्रवासियों से सुरक्षित एवं शांति पूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखें।
अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को पुनः होली की शुभकामनाएं दीं।