लालकुआं में राहुल गांधी का पुतला दहन, एआई समिट प्रकरण पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा कथित अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लालकुआं के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में, जहां विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक कंपनियों के सीईओ उपस्थित थे, वहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कथित अर्धनग्न प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल होती है।
उन्होंने राहुल गांधी से इस प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पार्टी से देशवासियों से क्षमा याचना करने का आह्वान किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में छिपा ब्रह्मांडीय रहस्य: 36 वर्षों के घोर सन्नाटे को चीरकर जब पुष्पभद्रा तट पर उतरे साक्षात त्रिदेव!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad