डीएम की रडार पर लापरवाह अफसर और ठेकेदार: जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार पर क्या गिरेगी गाज?

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी 09 जुलाई 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को गंभीरता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश संबंधित कार्यदाई संस्थाओं पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित निगरानी के लिए संबंधित अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन से संबंधित सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उत्तराखंड के इस पावन धाम में होने जा रहा है एक ऐसा दिव्य आयोजन जिसकी गूंज से बदल जाएगा भक्तों का भाग्य, जानिए क्या है पूरा रहस्य

बैठक में नोडल जल जीवन मिशन अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि जनपद के 1008 गांवों के लिए 518 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 364 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में भारी बारिश की चेतावनी, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डे ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन से वंचित रह गए गांवों को भी योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की कमी है, वहां एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकियां उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में जनता की समस्याओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए तथा ठेकेदारों के बजाय जनहित को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। स्कूल व आंगनवाड़ी को प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं को समय-समय पर चिन्हित कर उच्च स्तर पर अवगत कराया जाए तथा रोस्टर के अनुसार अधिकतम 15 दिनों के भीतर उनका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान

बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, नोडल अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, अधिशासी अभियंता पेयजल चमन यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad