उत्तराखंड बीजेपी में जश्न का माहौल: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व का स्वर्णिम सफर, धामी सेना ने मिष्ठान बांटकर मनाया जश्न

ख़बर शेयर करें

राज्य ब्यूरो, उत्तराखंड:
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के कार्यकाल के स्वर्णिम और ऐतिहासिक चार वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर प्रदेशभर में उत्साह की लहर है। इस खास मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं धामी सेना देवभूमि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी जताई।
इस अवसर पर धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत ने श्री महेंद्र भट्ट के चार वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और बेमिसाल करार दिया। उन्होंने कहा कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने उत्तराखंड में धरातल पर कार्यकर्ताओं के साथ एक मजबूत तालमेल स्थापित किया है। इन चार वर्षों में उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को एक नई धार और अभूतपूर्व मजबूती मिली है।
श्री पंत ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इन चार सालों में राज्य सरकार और पार्टी संगठन के बीच एक बेहतरीन सामंजस्य देखने को मिला है। इसी का परिणाम है कि पार्टी संगठन ने इन चार वर्षों में चुनाव दर चुनाव जीत के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता और संगठन का यह विजयी अभियान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक बेहद मजबूत और सकारात्मक आधार तैयार कर चुका है।
कार्यक्रम के दौरान तरुण पंत ने धामी सेना देवभूमि उत्तराखंड की ओर से यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट को उनके ऐतिहासिक चार वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।