सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने किया विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ, क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य हित में सेंचुरी मिल का सराहनीय कदम

ख़बर शेयर करें

 

अजय कुमार गुप्ता का संदेश: “स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सेंचुरी मिल निरंतर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध”

लालकुआँ में सेंचुरी पल्प एंड पेपर का विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर शुरू, हजारों लोगों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार का लाभ

लालकुआँ। क्षेत्रवासियों को बेहतर और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आदित्य बिड़ला ग्रुप के उपक्रम सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लालकुआँ द्वारा आज रविवार (29 मार्च) को एक विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का शुभारम्भ हो गया है शिविर का शुभारम्भ सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। यह स्वास्थ्य शिविर होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नरूला पेट्रोल पंप के समीप) में सुबह 10 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। और क्रम जारी है शिविर में जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा प्लास्टिक सर्जन सहित विभिन्न क्षेत्रों के नामी विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
शिविर में डॉ. अदिति सेन (नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. अलका राय, डॉ. निखत अली अंसारी, डॉ. रजत वार्ष्णेय (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. राहुल शर्मा (जनरल सर्जन), डॉ. विकास दाधीच (ऑर्थो सर्जन), डॉ. विजय मित्तल (गैस्ट्रो सर्जन), डॉ. विजेता टपरिया (न्यूरो फिजिशियन), डॉ. शशांक बंसल (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. सारिका गंगवार (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. सुमित मंडल (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. स्वाति पाल (मेडिसिन), डॉ. हिमांशु कुमार (मेडिसिन) एवं डॉ. हिमांशु सूर्या (गैस्ट्रो फिजिशियन) सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी शिव शंकर पन्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, हेमंत नरुला, रविशंकर तिवारी, चौधरी सर्वदमन सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, नरेश चौधरी, हेमन्त पाण्डे, अशोक अग्रवाल, दिनेश लोहनी, कुलदीप जोशी, राजकुमार शर्मा, बीना जोशी, गीता भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य हित में किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
नगर व क्षेत्रवासियों के नाम सीईओ अजय कुमार गुप्ता का संदेश
इस अवसर पर सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने नगर एवं क्षेत्रवासियों के नाम अपने संदेश में कहा
“सेंचुरी पल्प एंड पेपर सदैव क्षेत्र के सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठा सकें।
हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहे, जिससे लालकुआँ एवं आसपास के क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील करता हूँ कि ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।”