चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि “बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” सम्मान से नवाज़ा गया

ख़बर शेयर करें

 

“बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” सम्मान से नवाज़ा गया

नई दिल्ली | 28 अप्रैल, 2026

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित की है। 25 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में चंदन हॉस्पिटल को प्रतिष्ठित “बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "दलित प्रेम का ढोंग बंद करे कांग्रेस, पहले अपने गिरेबान में झांके": तरुण पंत का तीखा हमला

यह सम्मान भारतीय नौसेना के प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अस्पताल द्वारा मरीजों को उच्च गुणवत्ता, अत्याधुनिक तकनीक और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  16 साल की विरासत, अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाओं का धमाल; पंखुड़ियां सीजन-16 का बिगुल

समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें योगेंद्र सिंह यादव, मंगेश नाइक, दलवीर सिंह अहलावत तथा शाहिदा परवीन जैसे साहसी अधिकारी और देश के वास्तविक नायक शामिल रहे।

कार्यक्रम में फिल्म जगत की प्रसिद्ध हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इनमें राणा दग्गुबाती, हेमा मालिनी, जया प्रदा, राजपाल यादव, रंजीत, कैलाश खेर तथा दलेर मेहंदी सहित कई अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

यह सम्मान चंदन हॉस्पिटल की निरंतर प्रगति, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, नैदानिक उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad