धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र पर तीन दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम का समापन, बच्चों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर बिखेरी स्वच्छता की अलख

ख़बर शेयर करें

 

धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र पर तीन दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम का समापन, बच्चों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर बिखेरी स्वच्छता की अलख
देहरादून। सक्षम संगठन द्वारा झाझरा स्थित धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र पर चलाया जा रहा तीन दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पूर्व राज्यसभा सांसद श्री तरुण विजय जी की प्रेरणा से शुरू हुए इस सेवा अभियान के तीसरे दिन दून संस्कृति स्कूल आई.टी.आई. के छात्र-छात्राओं ने सक्षम उत्तराखण्ड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया और इस अंतिम चरण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस विशेष अवसर पर श्रमदान में जुटे बच्चों और अन्य सहयोगियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सक्षम संगठन की ओर से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान सक्षम संगठन के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी भाईसाहब ने देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड प्रदेश के समस्त सक्षम कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह के सेवा व स्वच्छता कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
अभियान के अंतिम दिन सेवा कार्य करने वालों में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी, प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत जी, सक्षम देहरादून के जिला सचिव राजेश कुमार, दून संस्कृति स्कूल आई.टी.आई. से श्रीमती वीना गुप्ता जी, राजेश रमोला जी, कमल जी सहित स्कूल के 15 छात्र-छात्राओं ने पूरे समर्पण के साथ हिस्सा लिया।
परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्था के बाद, उपस्थित सभी लोगों ने देश की समृद्धि और स्वच्छता का संकल्प लिया। अंत में ‘स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत, सक्षम भारत’ के गगनभेदी नारों के साथ इस तीन दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कौन हैं वो 17 चेहरे जिनकी पहली ही झलक ने बांध दिया समां? जय नगर में सजने जा रहा है एक ऐसा ऐतिहासिक मंच, जिसका साक्षी बनेगा पूरा क्षेत्र!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad