सेंचुरी मिल परिवार में शोक: सीईओ अजय कुमार गुप्ता व उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने जताया गहरा दुख

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली के आकस्मिक निधन पर सेंचुरी मिल परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा सहित तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक संदेश में सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कैलाश चौसाली एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने हमेशा श्रमिक हितों के लिए सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाई। उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने भी दिवंगत कैलाश चौसाली के निधन को मिल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। उनका सरल स्वभाव और सहयोगात्मक दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणास्रोत था।
सेंचुरी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad