हल्दूचौड़ में सरकार के खिलाफ गरजी कांग्रेस, हस्ताक्षर अभियान चलाकर भ्रष्टाचार और जमीन बिक्री पर बोला हमला

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़ में सरकार के खिलाफ गरजी कांग्रेस, हस्ताक्षर अभियान चलाकर भ्रष्टाचार और जमीन बिक्री पर बोला हमला

बेरोजगारी और पटवाडांगर भूमि प्रकरण को लेकर जताया कड़ा विरोध, ‘जल-जंगल-जमीन’ बचाने का लिया संकल्प

हल्दूचौड़ (नैनीताल), 13 नवम्बर 2026। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बरेली रोड, हल्दूचौड़) द्वारा प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोला गया। कार्यक्रम में 66-लालकुआं विधानसभा प्रभारी परिमल राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का ने की।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने सीखी उद्यमशीलता और ड्रोन तकनीक की बारीकियां

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के हर घर से देश की रक्षा के लिए फौजी निकलते हैं, लेकिन आज यहां के नौजवान बेरोजगार हैं और आम जनता का उत्पीड़न हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पटवाडांगर की 1364 एकड़ भूमि सहित प्रदेश की 7000 बीघा जमीन को कौड़ियों के दाम पर अपने मित्रों को बेचकर वहां होटल बनवा रही है। इसके साथ ही एसटीपी (STP) लगाकर जनता के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मायानगरी की चकाचौंध छोड़ आखिर क्यों लालकुआँ के इस पावन दरबार में नतमस्तक हुए चर्चित अभिनेता? दर्शन के बाद कही ऐसी बात कि भावुक हो उठे श्रद्धालु!

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के ‘जल, जंगल और जमीन’ को किसी भी कीमत पर बिकने न देने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसंस्कृति, सुर-ताल और सितारों की चमक के साथ 26वें शरदोत्सव मेले का भव्य समापन

इस हस्ताक्षर अभियान में उमेश कबडवाल, हरेन्द्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, रोजेन्द्र सिंह बिष्ट, कुन्दन मेहता, भुवन पाण्डे, शंकर जोशी, प्रदीप बथ्याल, हेमन्त बगड़वाल, राजेंद्र दुर्गापाल, दयाकिशन कबडवाल, दयाकिशन बमेटा, संदीप पाण्डे, हरीश सिंह बिष्ट, एन.डी. पाण्डे, इन्द्र लाल, रमेश जोशी, राजेन्द्र खनवाल, जीवन दुम्का, भरत चन्द्र तिवारी, मनीषा मलवाल, रामलाल, बीना जोशी, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, हरीश शर्मा, कमल जोशी और बृजमोहन बेलवाल सहित तीन दर्जन से अधिक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad