भैरव अष्टमी पर बागेश्वर के काल भैरव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

ख़बर शेयर करें

 

बागेश्वर। आज भैरव अष्टमी के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में प्रातः काल से ही भक्ति और श्रद्धा का माहौल छाया रहा। भक्तों ने विधि-विधान से भैरवनाथ का पूजन-अर्चन, दुग्धाभिषेक एवं आरती की।

सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिर परिसर में घंटों और शंखों की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा के दरबार में दीप जलाकर सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। महिलाएं और पुरुष दोनों ही पारंपरिक वेशभूषा में दर्शन के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  “चमत्कारों की छिपी दुनिया: रुड़की के चूड़ामणि मंदिर में जहाँ ‘पवित्र चोरी’ से पूरी होती है हर मनोकामना”

मंदिर के भक्त जनों की ओर से विशेष सजावट की गई थी। भैरव मंदिर को फूलों और दीपों से अलंकृत किया गया। वहीं स्थानीय पुजारियों द्वारा भैरव चालीसा और काल भैरव स्तोत्र का पाठ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे से दूरी रखो, संस्कृति को पहचानो भाईजी का युवाओं को प्रेरक संदेश

भैरव अष्टमी के अवसर पर मंदिर में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई।

धार्मिक मान्यता है कि भैरव अष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा करने से भय, रोग, शत्रु और संकटों से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि हर वर्ष यह पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  “बनभूलपुरा में पुलिस का महाएक्शन मोड : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फ्लैग मार्च, कानून तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी”

बागेश्वर के इस प्राचीन काल भैरव मंदिर में आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और आस्था का उत्सव बन गया, जहाँ दूर-दूर से आए श्रद्धालु “जय काल भैरव बाबा की” के जयकारे लगाते नजर आए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad