DDU-GKY 2.0: ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण और रोजगार, आवेदन शुरू

ख़बर शेयर करें

 

DDU-GKY 2.0: ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण और रोजगार, आवेदन शुरू

हल्द्वानी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना’ (DDU-GKY 2.0) के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार कार्यक्रम शुरू किया गया है। योजना के तहत उत्तराखंड के हल्द्वानी एवं उधम सिंह नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में विभिन्न ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षित कर प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवायोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं डाक से पहुंचती है शादी की पहली चिट्ठी, तो कहीं समंदर में फेंकने पर भी वापस लौट आए बप्पा: जानिए भारत के 10 रहस्यमयी गणेश मंदिर!

प्रमुख ट्रेड व अवसर प्रशिक्षण कार्यक्रम में वेयरहाउस एसोसिएट, वेयरहाउस एक्जीक्यूटिव, मल्टी स्किल टेक्नीशियन (होम अप्लायंसेज), सिलाई टेलर तथा गेस्ट सर्विस एसोसिएट (F&B-होटल मैनेजमेंट) जैसे रोजगारपरक कोर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माता पार्वती के तप की गाथा है हरतालिका तीज

पात्रता व सुविधाएं

  • आयु एवं योग्यता: 18 से 35 वर्ष के 10वीं/12वीं पास (ट्रेड के अनुसार) ग्रामीण युवा (महिला एवं पुरुष)।
  • सुविधाएं: निःशुल्क प्रशिक्षण, आधिकारिक मूल्यांकन एवं प्रमाणन, नियमानुसार स्टाइपेंड, एक्सपोजर विजिट तथा प्रतिष्ठित कंपनियों में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता।
यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर शोक,

आवेदन व संपर्क इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबरों 9548843598, 9870771036, 9759259829, 6395974035, 9193942838 अथवा ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad