“माँ अवंतिका के प्रति गहरी आस्था: प्रेस क्लब अध्यक्ष बी० सी० भट्ट ने किया माँ की महिमा का भव्य बखान”

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ।
लालकुआँ में आज सम्पन्न माँ अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति की बैठक और नई कार्यकारिणी गठन के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बी० सी० भट्ट ने माँ अवंतिका के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए उनकी महिमा का विस्तारपूर्वक बखान किया।
बी० सी० भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ अवंतिका केवल नगरवासियों की आस्था का केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि यह मंदिर समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि माँ अवंतिका के आशीर्वाद से नगरवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और सामूहिक उन्नति की भावना बनी रहती है।
उन्होंने मंदिर के इतिहास, पूजा विधियों और धार्मिक आयोजनों के महत्व को साझा करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे मंदिर की गरिमा और संस्कृति को बनाये रखने में सहयोग दें। बी० सी० भट्ट ने कहा कि मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण में वृद्धि के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, उपाध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार, कुंदन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, मंत्री एके गुप्ता, नरेश चौधरी, नंदन राणा, प्रचार मंत्री कृष्ण भट्ट और संरक्षक मंडल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने बी० सी० भट्ट के विचारों से प्रेरणा लेते हुए माँ अवंतिका के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट की।
पूरे मंदिर परिसर में “जय माँ अवंतिका” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और सभी ने मिलकर माँ की कृपा से नगर और समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।