भदौनी क्षेत्र में आदमखोर बाघ पर कार्रवाई में देरी, नीरज तिवारी ने दी आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

 

दिनांक: 25 अप्रैल 2026

हल्द्वानी से सटे भदौनी क्षेत्र में आदमखोर बाघ के लगातार हमलों में कई लोगों की जान जाने के बावजूद अब तक उसे मारने की अनुमति न मिल पाने को लेकर प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे घोर विफलता और संवेदनहीनता का उदाहरण बताया है। 

नीरज तिवारी ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं आगे आकर यह आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही बाघ को मारने की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने इसे केवल लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात करार दिया और ऐसे आश्वासन देने वाले जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया।

यह भी पढ़ें 👉  16 साल की विरासत, अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाओं का धमाल; पंखुड़ियां सीजन-16 का बिगुल

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता आज भी भय के साये में जीवन यापन कर रही है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोगों की सुरक्षा पर गंभीर संकट बना हुआ है, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक निर्दोष लोगों की जान इस तरह जाती रहेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति जारी नहीं की गई और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे व्यापक और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के लिए शासन-प्रशासन और वादाखिलाफी करने वाले जनप्रतिनिधि पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी के मंच पर अचानक क्यों गूंजा लालकुआँ का नाम? देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित इन विभूतियों को किया सम्मानित

अंत में उन्होंने कहा कि अब और देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad