राक्षसी ताडिका के अभिनय ने एसआरआई की महिला रामलीला में आकर्षक बढ़ाया।

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव के द्वारा शीशमहल रामलीला मैदान में आयोजित प्रथम महिला रामलीला के दूसरे दिन मंचन में राक्षसी ताडिका ने अपनी कुरुरता व हंसी से माहौल बना दिया।
इस दौरान द्वितीय दिवस भारी संख्या में दर्शक लीला देखने पहुंचे।
इधर महिला रामलीला में आज दूसरे दिन की लीला में श्री राम जन्म, मां सीता जन्म, श्री हनुमान जन्म, ताड़िका वध का मंचन किया गया!
तत्पश्चात सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार के साथ समापन किया गया।
श्री राम की भूमिका में मानसी, लक्ष्मण की भूमिका में अंशिका, बाल हनुमान की भूमिका में मिताली, कौशल्या की भूमिका में कामिनी पाल, अहिल्या की भूमिका में खष्टी, सुबाहु की भूमिका में भावना, राक्षसी ताडिका की भूमिका में दीपा तिवारी, मारिच की भूमिका टीना, दशरथ की भूमिका में भुवनेश्वरी जोशी ने निभाई।
यहां रामलीला मंचन में जब राक्षसी ताडिका की दर्शकों के बीच से जबरदस्त एंट्री हुई तो उसने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर महिला रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला रामलीला को प्रोत्साहित करने व सहयोग करने की बात पर जोर दिया।
इस दौरान शीशमहल महिला रामलीला की आयोजक सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव की अध्यक्ष तनुजा जोशी व डायरेक्टर मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि शीशमहल महिला रामलीला को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह व जिज्ञासा बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि महिला रामलीला का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को उजागर करना, संस्कृति का संरक्षण करना और समाज को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों के प्रति जागरूक करना है। यह केवल धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण है।
संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया।

यहां महामंत्री कौशलेंद्र भट्ट, कामिनी पाल, योगिता बनोला, मिथुन जायसवाल, इशिका शर्मा, योगेंद्र साहू, सीमा देवल, समीर शुक्ला, तारा चन्द्र उप्रेती, दिनेश फुलारा, पुष्पा संभल, एनडी तिवारी, विक्रम सिंह डंगवाल, सुरेश चंद्र तिवारी, मोहन चन्द्र ब्ल्यूटिया, मोहन अधिकारी, नारायण दत्त सनवाल, केशव दत्त तिवारी, मोहन चन्द्र जोशी, गौरव जोशी, मकरंद प्रताप सिंह, शालिनी गुप्ता, योगेश भोज, सुरेंद्र रौतेला, मनोज गुणवंत, पंकज बत्रा, विकास राठौर, विद्या महतोलिया, शिवांगी पाल, निर्भय पाल, डॉ नीरज वार्ष्णेय, गिरीश चन्द्र पांडे, राधा बल्लभ तिवारी, कृष्ण चंद्र पांडे, बालकृष्ण श्रीवास्तव, गिरीश चन्द्र लोहनी, अर्चना वार्ष्णेय, रुक्मणि देवी, आरडी जोशी, किताब कौतिक से हिमांशु रिस्की पाठक, कमल जोशी, कमल जोशी, सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पंकज बत्रा फोटोग्राफी हल्द्वानी से किया जा रहा है।
आयोजको ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।