बागेश्वर जिला के कुचौली गाँव में इन दिनों विशेष हवन-यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठानों के चलते श्रद्धा और आस्था का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर महर्षि कुशण्डी ऋषि की पावन तपोभूमि के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विशेष रूप से प्रवासी जन भी बड़ी संख्या में गायत्री भवन पहुंचकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के साथ-साथ बुजुर्ग श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा रहे हैं।
इस पावन यज्ञ के यजमान पंत दम्पति—श्रीमती ज्योति पंत एवं आचार्य योगेश पंत—ने आयोजन में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
कुचौली गाँव में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम निरंतर जारी है और पूरा क्षेत्र इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर दिखाई दे रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
