धामी सरकार की जन-सरकार पहल: लालकुआँ में 18 फरवरी को लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ, 17 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर, लालकुआँ में 18 फरवरी 2026 को एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी मौके पर ही पूरी की जाएगी। नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी की मंशा के अनुरूप सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने की पहल की जा रही है, जिससे पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को मजबूती मिल सके।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad