सक्षम उत्तराखंड का धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा देहरादून दिव्यांग जनों के पुनर्वास हेतु तत्पर।

ख़बर शेयर करें

 

देहरादून/ समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्घाटन समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम आईटीआईटीआई, दूनसंस्कृति स्कूल परिसर झाझरा प्रेमनगर, देहरादून में आयोजित किया गया है। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ0 शैलेंद्र जी प्रांत प्रचारक उत्तराखंड द्वारा कहा गया कि नर सेवा नारायण सेवा हैं और जहां जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति है तो अवश्य ही सेवा करनी और भी ज्यादा आवश्यक हो जाती है। कहा कि जब तक हम दिव्यांग सेवा ,दिव्यांग पुनर्वास सेवा ,स्वास्थ्य सेवा कर दिव्यांगो को सक्षम नहीं बनाएंगे तब तक हमारे समाज का पिछड़े पायदान पर जीवन यापन करने वाला तबका आगे नहीं बढ़ पाएगा। भारत का विकास हर एक व्यक्ति से जुड़ा है इसलिए दिव्यांग व्यक्तियों के विकास के लिए संघ निरंतर सेवा दे रहा है। सक्षम द्वारा दिव्यांगों के लिए अधिकाधिक कार्य हो रहे है । समाज के सेवाभावी एवं समर्पित लोग प्रकल्प के सहयोग हेतु आगे बढ़ के आएंगे ऐसी अपेक्षा है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

डॉ दर्शन शर्मा द्वारा कहा गया कि सक्षम के सहयोग से मानसिक दिव्यांगों के प्रकल्प के सहयोग हेतु बढ़कर हिस्सा लूंगा मुझे उत्तराखंड में 7 प्रकल्प का प्रभारी बनाया है जिस पर मैं अपना योगदान निरंतर आगे रहूंगा।

 विशेष अतिथि के रूप में श्री तरुण विजय जी पूर्व राज्य सभा सांसद द्वारा कहा गया कि आईटीआईटीआई, दूनसंस्कृति स्कूल परिसर झाझरा प्रेमनगर, देहरादून परिसर दिव्यांगों के लिए उपलब्ध करा पाया हूं । दिव्यांग समाज के साथ हमेशा खड़ा हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी द्वारा कहा गया कि पूरे उत्तराखंड में सात प्रकल्प खोले जाने हैं। उत्तराखंड में प्रत्येक 2 जिलों पर सक्षम द्वारा एक प्रकल्प खोला जाना है जिन पर विभिन्न 21 दिव्यांगताओ पर कार्य किया जाएगा। सभी तेरह जिलों में दिव्यांग सेवा केंद्र खोले जाएंगे ।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग देहरादून मुख्य चिकित्सा अधिकारी विभाग देहरादून से आई टीमों ने दिव्यांग के 05 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए तथा जो दिव्यांग जनों के विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र एवं आठ दिव्यांग जनों की पेंशन हेतु प्रक्रिया की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

कार्यक्रम में पहुंचे जनमानस से 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनका निशुल्क दवाई वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत संगठन सुक्तम एवं हनुमान चालीसा के साथ किया गया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अनंत प्रकाश मेहरा प्रांत सह सचिव सक्षम द्वारा किया गया।

  प्रकल्प द्वारा दिव्यांग जनों के प्राथमिक हस्तक्षेप एवं चिन्हीकरण,पहचान, शैक्षिक पुनर्वास, व्यावसायिक पुनर्वास, चिकित्सकीय पुनर्वास, खेलकूद आदि दिव्यांगजन सर्वांगीण विकास हेतु गतिविधियां निशुल्क आयोजित की जाएगी । जिससे दिव्यांगों को लाभ प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांग जनों के सरकार से प्राप्त होने वाली योजनाओं एवं दिव्यांगजन सहायक उपकरण को भी उनको पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में 350 लोगों ने प्रतिभाग किया इस मौके पर धीमहि प्रकल्प को पोषित करने वाले सहयोगिकर्ताओं सतीश जैन जी संचालक कालिंदी हॉस्पिटल विकास नगर, जयदेव जी सेवानिवृत न्यायाधीश उत्तराखंड, डॉ दर्शन शर्मा जी संचालक अनमोल कैंसर हॉस्पिटल बल्लूपुर, खेम सिंह विकास चौधरी एवं भाऊराव देवरस नियास एवं आशुतोष सयाना जी को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

इस मौके पर विभिन्न संस्थाएं तथा ऑटिज्म समिति से दिव्यांगजन के अतिरिक्त 350 लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर डॉ महेश खेतान नेत्र सर्जन, डॉ रितु खेतान पैथोलॉजिस्ट, डॉ श्रद्धा प्रधान सयाना जी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ संजीव सिंह ऑर्थोपेडिक सर्जन,

नीरज मित्तल जी पालक सक्षम प्रांत उत्तराखंड, डॉ ललित मोहन उप्रेती जी प्रांत संरक्षक सक्षम,सत्येंद्र सिंह जी प्रांत उपाध्यक्ष, वीरेंद्र मुंडेपी जी प्रांत कोषाध्यक्ष,निरुपमा रावत जी प्रांत महिला प्रमुख ,कमल पंत जी प्रांत युवा प्रमुख , जया श्री भंडारी जी प्रांत सविता प्रकोष्ठ प्रमुख,जगदीश लखेड़ा जी रोजगार आयाम प्रांत प्रमुख,अनिल मिश्रा जी कार्यालय प्रमुख प्रांत, अमित गर्ग जी, संदीप अरोड़ा जी,मानसी मिश्रा जी, विजय पंचवल जी, राजेश कुमार जी, सचिन बढ़ेरा जी, अपूर्व नौटियाल जी,ममता रावत जी, भगवान सिंह केड़ा जी आदि सक्षम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सादर अनंत प्रकाश मेहरा प्रांत सह सचिव सक्षम 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad