नवरात्र पर माँ अवंतिका की चुनरी भेंट कर दीपेंद्र कोश्यारी ने पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, लालकुआं क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं। पावन चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने शक्ति स्वरूपा माँ अवंतिका दरबार की पावन चुनरी भेंट कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की।
भेंट के दौरान दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जटिल एवं जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री धामी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दीपेंद्र कोश्यारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई सकारात्मक चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के इस अंतिम वर्ष में जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की नई गति देखने को मिलेगी, जिससे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार बहने वाली है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार की टीम लगातार विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रवासी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
नवरात्र के पावन अवसर पर माँ अवंतिका की चुनरी भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई यह सार्थक चर्चा आस्था और विकास के समन्वय का प्रेरक संदेश लेकर आई है।