हल्द्वानी । मानवीय संवेदनाओं, सहजता, आत्मीयता और विनम्र व्यवहार से किसी के व्यक्तित्व की वास्तविक पहचान बनती है। ऐसे ही मानवीय गुणों की अद्भुत मिसाल हैं डॉ. नंदिता। हल्द्वानी में मानव विकास सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित शरदोत्सव मेले में शुक्रवार को उन्हें वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रमाकान्त पन्त द्वारा लिखित आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक पुस्तक ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ ससम्मान भेंट की गई।
प्रसिद्ध लोक गायिका सीमा रावत ने डॉ. नंदिता जी को यह पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर उनके पति एवं नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टी.सी. मंजूनाथ तथा प्रसिद्ध लोक गायक शेर सिंह दानू भी मौजूद रहे।
डॉ. नंदिता का व्यक्तित्व सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण है। उनका व्यवहार लोगों के प्रति सम्मान, अपनत्व और संवेदनशीलता का भाव प्रकट करता है। किसी भी व्यक्ति की पहचान केवल उसके पद अथवा प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और मानवीय दृष्टिकोण से होती है। इस दृष्टि से डॉ. नंदिता जी का व्यक्तित्व विशेष सराहना का पात्र है।
पुस्तक भेंट के दौरान माँ अवंतिका की महिमा, उत्तराखंड की पौराणिक विरासत और धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक में क्षेत्र की आध्यात्मिक मान्यताओं, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक संदर्भों को संकलित करने का प्रयास किया गया है। ऐसी कृतियाँ देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शरदोत्सव के सांस्कृतिक वातावरण में साहित्य, लोककला और आध्यात्मिक चेतना का यह सुंदर संगम विशेष आकर्षण का विषय रहा। प्रसिद्ध लोक गायिका सीमा रावत द्वारा पुस्तक भेंट किए जाने का यह प्रसंग भी आयोजन की यादगार स्मृतियों में शामिल हो गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


