लालकुआं, हल्दूचौड़, बेलबाबा और लामाचौड़ क्षेत्र में आबकारी विभाग हल्द्वानी ने अवैध मदिरा के खिलाफ छापेमारी की। लालकुआं गोला गेट के पास लगभग 136 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
दबिश के दौरान विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की और अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
दबिश में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, तथा आबकारी सिपाही राहुल, खुशाल, ज्योति और भास्कर सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
यह कार्रवाई क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण के लिए विभाग की सतत प्रयासों का हिस्सा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
