नन्हे कदमों की उड़ान: ला इन्फैंसिया का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।। ला इन्फैंसिया प्रीमियम किंडरगार्टन स्कूल का 8वां ग्रेजुएशन (दीक्षांत) समारोह कृष्ण स्वरूप ऑडिटोरियम, चिल्ड्रन्स एकेडमी में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक श्रीष पाठक, प्रबंध निदेशिका कविता पाठक, कार्यकारी निदेशिका प्रियांशी पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी तथा शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशिका प्रियांशी पाठक द्वारा अभिभावकों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों की मासिक गतिविधियों का आकर्षक वीडियो प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह रहा। बच्चों ने ग्रेजुएशन गाउन एवं कैप पहनकर आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अभिभावकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके शैक्षिक जीवन की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का सम्मान किया गया। निदेशक श्रीष पाठक ने अपने संबोधन में विद्यालय की बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों की सहभागिता को आवश्यक बताते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रयासों को सराहा और इसे बच्चों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। हर्ष, उल्लास एवं अविस्मरणीय स्मृतियों से भरा यह समारोह सभी के दिलों में विशेष छाप छोड़ गया।