आइकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड से नवाजे गए वन विभाग के उपनिरीक्षक संदीप सूंठा

ख़बर शेयर करें

 

आइकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड से नवाजे गए वन विभाग के उपनिरीक्षक संदीप सूंठा

गदरपुर। कुमाऊँ केसरी न्यूज द्वारा दिनेशपुर रोड स्थित अशोका रिसॉर्ट में आयोजित भव्य ‘आइकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026’ समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वन विभाग के उपनिरीक्षक संदीप सूंठा को पर्यावरण एवं वन संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, मीडिया, खेल, कला एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को समर्पित रहा। कार्यक्रम में देश-विदेश से आई कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल में रक्तदान महादान की अनूठी मिसाल: सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर किया शिविर का शुभारम्भ, 143 लोगों ने किया जनसेवा का संकल्प

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश, फिल्म स्टार वरुण सूरी, राजकुमार खुराना, स्वामी शिवानंद महाराज, एल्डा फाउंडेशन की अध्यक्षा पूजा शाहीन, ब्यूटफोर्ट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के कैप्टन सौरभ सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर एवं व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं कुमाऊँ केसरी न्यूज के संपादक प्रदीप फुटेला ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में चुपचाप उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मंच प्रदान कर सम्मानित करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा पथ पर गूंजी लालकुआँ की महिमा: काली नदी के उद्गम स्थल पर माँ काली को भेंट की गई 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' पुस्तक

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समारोह में आकर्षण का केंद्र बने रहे। विहान संस्कृति ग्रुप की टीम ने नंदा राजजात यात्रा की जीवंत एवं मनमोहक प्रस्तुति देकर उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं डांस ऐली की टीम ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रहस्यमयी स्मृतियों के झरोखे से: लालकुआं की वह पावन धरा जहाँ आज भी जीवंत हैं नीम करौली महाराज और माँ अवन्तिका की अलौकिक गाथा

इस अवसर पर वन विभाग के उपनिरीक्षक संदीप सूंठा को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं वन संरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने कुमाऊँ केसरी न्यूज की इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते हुए इसे प्रतिभाओं को सम्मान देने का सराहनीय मंच बताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad