पिथौरागढ़ में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की लगी प्रदर्शनी

ख़बर शेयर करें

 

पिथौरागढ़, 23 मार्च 2026: उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत आज पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चार वर्षों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशीष भटगांई, अक्षय प्रहलाद कोंडे, गिरीश जोशी, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, महापौर कल्पना देवलाल, क्षेत्र प्रमुख महिमन कन्याल सहित इंदर लूंठी, कोमल मेहता, कवींद्र देवली, कच्चा हारी बाबा जी तथा मातृ शक्ति और युवा शक्ति के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं स्थानीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों ने अपने लघु उद्योगों के उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन कर आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण कर पांचवें वर्ष में प्रवेश किया है। यह कार्यक्रम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।