पंचायत घर हल्द्वानी में गायत्री एयरकान प्राइवेट लिमिटेड का भव्य होली मिलन समारोह

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। गायत्री एयर कान प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पंचायत घर, हल्द्वानी में होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कम्पनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रंग, गुलाल और फूलों की वर्षा के साथ पारंपरिक ढंग से होली खेली तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं होली गीतों ने माहौल को सरस बना दिया। कर्मचारियों ने एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए उत्सव को यादगार बनाया।
इस अवसर पर कम्पनी के स्वामी योगेश पन्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गायत्री एयरकान परिवार एकजुट होकर कार्य करता है, यही इसकी सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रबंधक धीरज पंत ने कहा कि कम्पनी की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान है। होली जैसे पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक और पारिवारिक वातावरण में ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। इससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं और कार्यस्थल पर भी सकारात्मक माहौल बनता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

डा० उमेश चंदोला का सम्बोधन
इस अवसर पर डा० उमेश चंदोला ने होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर प्रेम, सौहार्द और समरसता अपनाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर भी आपसी सहयोग, विश्वास और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त होती है।
डा० चंदोला ने कर्मचारियों को संदेश दिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें तथा समाज और राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को समझें। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं और संगठन को एक परिवार की तरह जोड़कर रखते हैं।
अंत में उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुरक्षित और मंगलमय होली की शुभकामनाएँ