लालकुआँ में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का भव्य होली मिलन समारोह 1 मार्च को

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ, / लालकुआँ उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआँ इकाई द्वारा आगामी 1 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी यूनियन के नगर अध्यक्ष रंजीत बोरा ने दी।
रंजीत बोरा ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और इसमें शहर के सभी पत्रकारों, एवं समाज सेवियों के अलावा प्रतिष्ठित व्यक्तियो को आमंत्रित किया गया है। समारोह का उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच सौहार्द्र, सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगों की होली और सामूहिक अभिनंदन का आयोजन किया जाएगा। यूनियन का मानना है कि इस तरह के मिलन समारोह न केवल पेशेवर रिश्तों को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं।
नगर अध्यक्ष ने सभी पत्रकार साथियों और समाज के नागरिकों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और होली की पारंपरिक खुशियों को साझा