भव्य होली मिलन 2026: देवभूमि ट्रस्ट और उत्तराखंड समाज ने उत्सव में रंग और संस्कृति का संगम सजाया

ख़बर शेयर करें

 

नवी मुंबई के ऐरोली में DEVBHOOMI CHARITABLE TRUST एवं उत्तराखंड समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह 2026 अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और वरिष्ठजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को अद्भुत रूप दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक उत्तराखंडी खड़ी होली रही, जिसे महिला और पुरुषों द्वारा मधुर स्वर में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही झोड़ा, चांचरी और झुमैलो लोकगीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को पहाड़ी संस्कृति की जीवंत अनुभूति कराई। फूलों और रंगों की मर्यादित होली ने कार्यक्रम में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग भर दिए।
युवाओं ने पहाड़ी DJ गीतों पर उम्दा प्रदर्शन किया, जबकि देवभूमि कैटर्स द्वारा परोसे गए शुद्ध शाकाहारी पहाड़ी व्यंजन कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगाने का काम किए। स्वाद, स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किए गए व्यंजनों की सभी अतिथियों ने सराहना की।
इस आयोजन की सफलता में देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की समर्पित टीम, पदाधिकारी, ट्रस्टी और समाज के सहयोगियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। प्रमुख सदस्यों में श्री दिवानसिंह रामसिंह सौंन, श्रीमती दीपा दिवानसिंह सौंन, श्री दिलवरसिंह रावत, श्री सुरेश उपाध्याय, श्री मोहनसिंह गौबाडी, श्री बिक्रमसिंह रामसिंह सौंन, श्री पूरन चंद्र पांडे, श्री फकीरसिंह बिष्ट तथा आचार्य टीम सहित सभी का उल्लेखनीय योगदान रहा।
समारोह का उद्देश्य केवल होली का उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, एकता और सामाजिक समर्पण का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करना था। ट्रस्ट परिवार ने सभी समाजबंधुओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
भव्य होली मिलन 2026 ने संस्कृति, भाईचारे और समाज सेवा की झलक पेश करते हुए उपस्थित सभी के दिलों में उत्सव के रंग भर दिए।