देहरादून में ‘धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र’ का भव्य शुभारंभ 28 को, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल होंगे मुख्य अतिथि

ख़बर शेयर करें

 

देहरादून (शैल शक्ति ब्यूरो)। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित राष्ट्रीय संगठन ‘समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मण्डल’ (सक्षम) के उत्तराखण्ड प्रांत द्वारा आगामी 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को देहरादून में एक वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन झाझरा स्थित ‘धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र’ के विधिवत शुभारंभ के शुभ अवसर पर किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांगजनों को विभिन्न सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्रदान की जाएंगी।

 

​कार्यक्रम में इन गणमान्य विभूतियों की रहेगी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) उत्तराखण्ड का विशेष सानिध्य प्राप्त है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी शिरकत करेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के तौर पर आरएसएस, उत्तराखण्ड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम उत्तराखण्ड के प्रान्त अध्यक्ष श्री ललित पंत जी करेंगे, जबकि पूर्व चेयरमैन आयुष (उत्तराखण्ड सरकार) डॉ. दर्शन शर्मा जी इस पूरे आयोजन के संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

 

​दिव्यांग प्रमाण पत्र और नेत्र जांच की मिलेगी सुविधा

आयोजकों द्वारा जारी रूपरेखा के अनुसार, कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके तुरंत बाद सवा ग्यारह बजे एक अनूठी पहल के तहत दिव्यांगजनों के साथ संगीतमय ‘हनुमान चालीसा’ का सामूहिक पाठ किया जाएगा। प्रातः 11:30 बजे से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने और नेत्र जांच के लिए वृहद शिविर का शुभारंभ कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के समापन की ओर, दोपहर 2:00 बजे ‘माता सीता रसोई’ के माध्यम से सभी उपस्थित जनों के लिए प्रसादम की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

 

​आयोजन स्थल और आयोजकों की अपील

यह वृहद शिविर विज्ञान धाम के सामने, आई टी आई टी आई विद्या माता राजरानी मार्ग, झाझरा, देहरादून स्थित ‘धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र परिसर’ में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

​सक्षम प्रांत उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों (प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी, प्रान्त युवा प्रमुख कमल पन्त, प्रान्त महिला प्रमुख निरुपमा रावत, जिला अध्यक्ष अमित गर्ग, उपाध्यक्ष ऋत्विक विजय और प्रान्त सह सचिव अनंत मेहरा) ने क्षेत्र के सभी नागरिकों और विशेषकर दिव्यांगजनों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और कार्यक्रम में सादर उपस्थिति की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad