सेंचुरी पल्प एंड पेपर की शानदार पहल, कल लगेगा विशाल निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर

ख़बर शेयर करें

​लालकुआं। क्षेत्र के लोगों को बेहतर और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, आदित्य बिड़ला ग्रुप के उपक्रम ‘सेंचुरी पल्प एंड पेपर’, लालकुआं द्वारा कल, रविवार (29 मार्च) को एक ‘विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महाशिविर स्थानीय होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नरूला पेट्रोल पंप के समीप) में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
​एक ही छत के नीचे मिलेगी दर्जन भर विशेषज्ञों की सेवाएं
इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को नामी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा। शिविर में निम्नलिखित रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे:

जनरल फिजिशियन एवं जनरल सर्जन
​हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist)
​छाती रोग एवं फेफड़ा विशेषज्ञ
​न्यूरो फिजिशियन
​हड्डी रोग विशेषज्ञ (Orthopedic)
​गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ
​स्त्री रोग एवं बाल रोग विशेषज्ञ
​त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं प्लास्टिक सर्जन

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

परामर्श के साथ ये जांचें भी होंगी बिल्कुल फ्री
आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें न केवल डॉक्टरों का परामर्श मुफ्त होगा, बल्कि मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी। इनमें खून की जांच (हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर), ई.सी.जी. (ECG) और फेफड़ों की जांच प्रमुख रूप से शामिल हैं।
​असुविधा से बचने के लिए कराएं अग्रिम रजिस्ट्रेशन
आयोजकों ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मरीजों को असुविधा से बचने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7520069055 जारी किया गया है।