कैलाश चौसाली की पुत्री गुंजन चौसाली ने फूड एंड न्यूट्रिशन में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की, क्षेत्र में उज्जवल होनहार प्रतिभा के रूप में बनी उदाहरण”

ख़बर शेयर करें

बीकानेर/उदयपुर।
सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन लालकुआँ के महामंत्री कैलाश चौसाली की पुत्री गुंजन चौसाली ने हाल ही में फूड एंड न्यूट्रिशन में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) की डिग्री प्राप्त की है। गुंजन ने अपनी उच्च शिक्षा महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर से पूरी की है और वर्तमान में बीकानेर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।
इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और साथियों ने गुंजन को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उनके शिक्षावैज्ञानिक कार्य और अध्ययन के प्रति समर्पण ने उन्हें होनहार प्रतिभा के रूप में स्थापित किया है।
गुंजन की इस सफलता ने न केवल परिवार में गर्व का वातावरण पैदा किया है, बल्कि उनके पिता कैलाश चौसाली के सामाजिक और श्रमिक हित में किए गए कार्यों की छवि को भी गौरवान्वित किया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने गुंजन की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन आने वाले समय में नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगी।
गुंजन की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो शिक्षा, परिश्रम और संकल्प से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad