ज्ञानेश कुमार तो बहाना है, देश का माहौल खराब करना विपक्ष का असली मकसद: तरुण पंत

ख़बर शेयर करें

 

विदेशी ताकतों की कठपुतली बनकर भारत के विकास को बाधित करना चाहता है विपक्ष: धामी सेना

देहरादून: धामी सेना देवभूमि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण पंत ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार का मामला केवल एक बहाना है; विपक्ष का वास्तविक उद्देश्य देश का माहौल खराब करना है। हकीकत यह है कि आज विपक्ष पूरी तरह विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहा है।

तरुण पंत ने कहा कि अमेरिका, तुर्की, पाकिस्तान और चीन जैसे मुल्क हिंदुस्तान की बढ़ती सैन्य ताकत और तीव्र आर्थिक विकास से घबराए हुए हैं। ये ताकतें अपने एजेंटों और भारतीय विपक्ष के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही हैं। वे भारत में एक ऐसी मजबूत सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, जिसने कश्मीर में पत्थरबाजी बंद कराई, महानगरों, ट्रेनों और बसों में होने वाले आए दिन के बम धमाकों पर लगाम लगाई, देश भर में आधुनिक राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया और धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को पुनर्जीवित व सुसज्जित किया।

यह भी पढ़ें 👉  17 दिन, चंद सिलाई मशीनें और बदल गई जिंदगियां: जानिए 'द ढाल सोसाइटी' ने कठघरिया में कैसे रचा यह मौन चमत्कार?

उत्तराखंड के विकास और यूसीसी से बौखलाहट उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में युवा व ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। धार्मिक स्थलों के कायाकल्प, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से विरोधी खेमे में भारी बौखलाहट है। इसी निराशा में विपक्ष विदेशी शक्तियों के इशारे पर कठपुतली की तरह नाच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए मंत्री बहुगुणा का वो फैसला जिसका था सबको इंतजार—मुकेश बोरा ने क्यों कहा इसे 'ऐतिहासिक मोड़'?

फर्जी वोटरों के सहारे राजनीति करने का दौर समाप्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर स्थिति स्पष्ट करते हुए तरुण पंत ने कहा कि वोटर लिस्ट का विशेष सारांश पुनरीक्षण (SIR) देश में नियमानुसार चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि दिवंगत लोगों या दो स्थानों पर दर्ज फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है? किसी भी बाहरी या अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में क्यों होना चाहिए? पूर्व में विपक्ष इन्हीं फर्जी वोटों के बूते सत्ता हासिल करता था, लेकिन अब चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आने से उनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म और संस्कृति ही समाज को देती हैं नई दिशा: समाजसेवी टी.आर. आर्या (सागर भाई) को सप्रेम भेंट की गई 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' पुस्तक

उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देशहित से खिलवाड़ करने वाले विपक्ष की यह हरकत बेहद निंदनीय है और जनता इस साजिश को भली-भांति समझ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad