दवा लेने आये थे, दुआ देकर गए।

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
आज मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत बमेटाबंगर केशव के इंद्रा आवास कॉलोनी स्थित पंडित दयाल उपाध्याय सामुदायिक में ग्राम प्रधान जीवन्ति बमेटा के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे शुगर, बीपी , आंखो की जाँच , व सामान्य जांच की गयी व औषधियों का वितरण किया गया
उक्त शिविर मे डॉ० जितेश कुमार, डॉ 0 कृष्णा गुप्ता
डॉ० रिचा शुक्ला फार्मासिष्ट स्तुति कनवाल, नर्सिंग ऑफिसर मनोज दृष्टिमितिज्ञ गणेश शंकर सीएचओ हर्षिता कबड़वाल, प्रीती पाण्डेय, एएनएम प्रेमा बिष्ट, क्षेत्रीय आशा व आशा सुपरवाइजर एवं जनमानस
शिविर मे 120 से अधिक लाभार्थीयों ने लाभ उठाया, साथ ही निशुल्क औषधियों का वितरण भी हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कार्तिक बमेटा, बहादुर करायत, कैलाश जोशी, गौरव जोशी सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।