हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने दी होली की शुभकामनाएं, आवास पर रही रंगों की धूम

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। भारतीय जनता पार्टी के हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष  रोहित दुम्का ने होली के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है।
श्री दुम्का ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह उत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नई उमंग और पारस्परिक सद्भाव का संचार करता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली का पर्व शांति, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करें।
इस अवसर पर आज उनके आवास पर होली मिलन का आयोजन हुआ, जहां रंगों और गुलाल के बीच उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पत्रकार बंधुओं ने भी श्री दुम्का के साथ होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक फाग गीतों और मिठाइयों के साथ पूरा माहौल रंगमय बना रहा।
अंत में श्री रोहित दुम्का ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पुनः क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।