832 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, सीईओ अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सेंचुरी मिल का सराहनीय स्वास्थ्य सेवा अभियान

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ। क्षेत्रवासियों को बेहतर और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आदित्य बिड़ला ग्रुप के उपक्रम सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लालकुआँ द्वारा रविवार (29 मार्च) को आयोजित विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर में कुल 832 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारम्भ सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। यह शिविर होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नरूला पेट्रोल पंप के समीप) में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर में जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा प्लास्टिक सर्जन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ आवश्यक जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० शिव शंकर पन्त, डा० पवन दत्ता तुषार पटेल प्रताप सिंह धौनी पंकज धूलिया भरत पाण्डे हेमेन्द्र राठौड़ आदेश मिश्रा तन्नू आर्या पूजा मौर्या हेमंत नरुला, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, रविशंकर तिवारी, चौधरी सर्वदमन सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, नरेश चौधरी, हेमन्त पाण्डे, अशोक अग्रवाल, दिनेश लोहनी, कुलदीप जोशी, राजकुमार शर्मा, बीना जोशी, गीता भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य हित में किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के हर वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

शिविर में चन्दन हास्पिटल के सीईओ डा० परवेज अहमद डॉ. अदिति सेन (नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. अलका राय, डॉ. निखत अली अंसारी, डॉ. रजत वार्ष्णेय (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. राहुल शर्मा (जनरल सर्जन), डॉ. विकास दाधीच (ऑर्थो सर्जन), डॉ. विजय मित्तल (गैस्ट्रो सर्जन), डॉ. विजेता टपरिया (न्यूरो फिजिशियन), डॉ. शशांक बंसल (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. सारिका गंगवार (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. सुमित मंडल (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. स्वाति पाल (मेडिसिन), डॉ. हिमांशु कुमार (मेडिसिन) एवं डॉ. हिमांशु सूर्या (गैस्ट्रो फिजिशियन) सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डा० शिव शंकर पन्त की अगुवाई में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।