नारायणुरम् में हरेन्द्र असगोला के आवास पर मची होली की धूम

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ क्षेत्र के नारायणुरम् स्थित निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र असगोला के आवास पर होली पर्व के अवसर पर उल्लास और उमंग का वातावरण छाया रहा। सुबह से ही क्षेत्रवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा और पूरा परिसर अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर हो उठा। कालोनी परिसर में महिलाओं की होली ने भी बिखेरे शानदार सांस्कृतिक रंग

 

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

इस अवसर पर मातृ शक्तियों ने पारंपरिक होली गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ढोलक की थाप और होली के रसिया गीतों पर सभी ने जमकर आनंद लिया। महिलाओं की सहभागिता ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।
श्री असगोला ने उपस्थित सभी लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी से सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवा साथियों और वरिष्ठजनों की सक्रिय उपस्थिति रही तथा अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी।