प्रेम और सौहार्द के रंगों में रंगी होली पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर मची धूम

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की थाप पर होली गीतों की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और रंगमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में व्याप्त भेदभाव और कटुता को मिटाकर एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए मिष्ठान और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी मधुर हो उठा।