सुयालगाड़ में रंगों की बौछार, उमड़ा होली का उल्लास

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ ब्लॉक (नैनीताल)। नैनीताल जनपद के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत सुयालबाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम सुयालबाड़ी के सुयालगाड़ में आज होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
ग्रामवासी एक स्थान पर एकत्रित हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। युवाओं ने जहां ढोल-दमाऊं की थाप पर लोकगीतों की प्रस्तुति दी, वहीं बुजुर्गों ने भी पारंपरिक होली गीत गाकर समां बांध दिया। महिलाओं और बच्चों की सहभागिता से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे सामूहिक पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हैं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। पूरे दिन रंगों और खुशियों के बीच मनाया गया यह पर्व ग्रामवासियों के लिए यादगार बन गया।