लालकुआँ/ चोरगलिया /सेंचुरी क्षेत्र के वरिष्ठ श्रमिक नेता एवं सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्व के धनी रहे कैलाश चंद्र चौसाली के निधन के उपरांत उनकी स्मृति में आयोजित पीपल पानी कार्यक्रम कल दिनांक 13 अप्रैल 2026 को संपन्न होगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सम्मानित साथियों, परिचितों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
परिवारजनों ने निवेदन किया है कि सभी श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित होकर स्वर्गीय कैलाश चंद्र चौसाली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
परिजनों की ओर से कहा गया है कि इसे व्यक्तिगत निमंत्रण के रूप में स्वीकार कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें।

पुण्य स्मृति एवं भावभीना आमंत्रण
अत्यंत भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि सेंचुरी क्षेत्र के वरिष्ठ श्रमिक नेता, एक निस्वार्थ समाज सेवक और हम सभी के मार्गदर्शक स्व. कैलाश चंद्र चौसाली जी अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर प्रभु के श्री चरणों में विलीन हो गए हैं।
उनका जाना पूरे क्षेत्र और हमारे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हालांकि वे अब हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनका स्नेह, उनकी सादगी और उनके द्वारा किए गए निस्वार्थ कार्य हमेशा हमारी स्मृतियों में एक अमिट छाप बनकर जीवित रहेंगे।
उनकी पुण्य स्मृति एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कल, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ‘पीपल पानी’ एवं ‘ब्रह्मभोज’ का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)
समय: दोपहर 1:00 बजे से( चोरगलिया)
क्षेत्र के सभी सम्मानित साथियों, आत्मीय जनों, मित्रों और शुभचिंतकों से हमारा करबद्ध निवेदन है कि कृपया इस सूचना को हमारा व्यक्तिगत आमंत्रण मानकर स्वीकार करें।
इस दुःख की घड़ी में कृपया उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने का संबल मिलेगा।
विनम्र निवेदक: वर्कर्स यूनियन,
शोकाकुल परिवार एवं समस्त इष्ट-मित्र
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
