स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक 16 मार्च को

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशीष भटगई की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभागार में 16 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष ललित पन्त ने पिथौरागढ़ जिले के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से सादर अनुरोध किया है कि वे अपनी-अपनी समस्याओं को अलग-अलग लिखित रूप में तैयार कर बैठक में साथ लेकर आएं, ताकि अधिकारियों के समक्ष उन्हें प्रस्तुत कर उनका समाधान कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में आयोजित इस बैठक के पश्चात इसी प्रकार की बैठकें जिला उधमसिंह नगर, जिला चम्पावत तथा गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों में भी आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रदेशभर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही पिथौरागढ़ जिले के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से पुनः आग्रह किया गया है कि वे 16 मार्च सोमवार को दोपहर 1 बजे जिला सभागार पिथौरागढ़ में अपनी लिखित समस्याओं के साथ उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी से भी अनुरोध किया गया है कि शीघ्र ही इस संबंध में एक बैठक आयोजित कर जिले के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों तक सूचना पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
— ललित पन्त
प्रान्तीय अध्यक्ष
उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन