पिथौरागढ़/आशीष भटगाई की अध्यक्षता में दिनांक 16 मार्च 2026 को जिला कार्यालय सभागार, पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सेनानी परिवारों की समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही उनके समाधान का सफल प्रयास किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि एक माह बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

बैठक के सफल आयोजन के लिए संगठन की ओर से जिलाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर ललित पंत, प्रांतीय अध्यक्ष, उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन (पंजीकृत) ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी इस प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
