नीरज तिवारी की मौजूदगी में कालाढूंगी विधानसभा के सूर्याजाला में युवाओं का कांग्रेस पर प्रचंड विश्वास

ख़बर शेयर करें

 

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूर्याजाला में आज युवाओं ने वर्तमान सरकार की विफलताओं, बढ़ती बेरोजगारी और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ खुलकर नाराज़गी जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने साफ संदेश दिया कि अब जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज तिवारी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रघुवर सिंह जी, दीपक सूर्या जी, निर्मल कुमार जी, रोहित कुमार जी, कृपाल सिंह जी, तनुत सूर्या जी, देवेंद्र सूर्या जी, मनीश कुमार जी, भारत सूर्या जी, रजत सूर्या जी, विरेंद्र पतरिया जी, प्रयांसु आर्य जी, राहुल राणा जी, करन राणा जी, देवेंद्र बिस्ट जी, अमन वर्मा जी सहित अनेक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप राणा जी ने नवागंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस ही इस बदलाव का नेतृत्व करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री कुबेर सिंह निगलटिया जी, ग्राम प्रधान श्री हेमू पढ़लिया जी, श्री हरीश पांडे जी, श्री पान सिंह सूर्या जी, सरदार दर्शन सिंह किशोरी लाल जी, कार्यक्रम आयोजक जीवन सूर्या जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

युवाओं ने तीखे शब्दों में कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, कानून-व्यवस्था बदहाल है और जंगली जानवरों के हमलों से आम जनता की जान जा रही है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हर मोर्चे पर विफल यह सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है।

मुख्य अतिथि श्री नीरज तिवारी जी ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और आम जनता को असुरक्षित छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज़ उठाती रहेगी और हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

उन्होंने आगे कहा कि कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा और कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस विफल सरकार को करारा जवाब दे और एक जवाबदेह, जनहितकारी व्यवस्था स्थापित करे—जिसका नेतृत्व कांग्रेस ही कर सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad