जनसुनवाई में सांसद अजय भट्ट ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंगलवार को आयोजित इस जनसुनवाई में नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

सांसद अजय भट्ट ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी एवं शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad