उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रति बढ़ता जनविश्वास, 2027 में बनेगी कांग्रेस सरकार : नीरज तिवारी

ख़बर शेयर करें

 

दिनांक: 28 मार्च

नई दिल्ली में आज उत्तराखंड के कई वरिष्ठ एवं अनुभवी जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने सभी नेताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह जुड़ाव प्रदेश में बदलती राजनीतिक दिशा और कांग्रेस के प्रति लगातार बढ़ते जनविश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  16 साल की विरासत, अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाओं का धमाल; पंखुड़ियां सीजन-16 का बिगुल

कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रमुख नेता हैं — राजकुमार ठुकराल (पूर्व विधायक, रुद्रपुर), नारायण पाल (पूर्व विधायक, सितारगंज), भीमलाल आर्य (पूर्व विधायक, घनसाली), गौरव गोयल (पूर्व मेयर, रुड़की), लाखन सिंह नेगी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामगढ़) एवं अनुज गुप्ता (पूर्व पालिकाध्यक्ष, मसूरी)।

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि इन सभी नेताओं का अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनहित आधारित राजनीति चाहती है, जिसका सशक्त विकल्प केवल कांग्रेस है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार लगातार जनप्रतिनिधि एवं आमजन कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

कांग्रेस पार्टी प्रदेश के समग्र विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की समृद्धि और आमजन के हितों के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जारीकर्ता:
नीरज तिवारी
प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस पार्टी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad