द विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट द विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर, हल्दूचौड़ में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के संस्थापक पंकज गोस्वामी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभक्ति केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि इसे बच्चों के मन में बचपन से ही संस्कार और जिम्मेदारी के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर देश के प्रति सम्मान, प्रेम, जिम्मेदारी और समाज के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना हम सभी का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  "पं. तिवारी जी ने बसाया, मुख्यमंत्री धामी संवारेंगे": बिन्दुखत्ता के राजस्व दर्जे पर बोले भाजपा नेता तरुण पंत

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, एकल एवं समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अधिसूचना या अनिश्चितकालीन संग्राम? 30 हजार ग्रामीणों के दस्तखत ने दिल्ली तक बढ़ाई हलचल!

पंकज गोस्वामी ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि उनके मन में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की भावना विकसित की जाए, तो वे आगे चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्या काल भी हार जाता है इन तीन अक्षरों के आगे? गरुड़ पुराण के पन्नों से सामने आया मृत्यु को झुकाने वाला सबसे बड़ा गुप्त रहस्य!

समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad