बरेली 29 मई, 2025ः रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-लालकुआं-हल्दी रोड रेल खंड का अन्तर रेलवे संरक्षा ऑडिट मेट्रो रेलवे, कोलकाता की संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा किया गया।
मेट्रो रेलवे की संरक्षा ऑडिट टीम में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष जैन, मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर एस. पोले, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (सामान्य) वी.जी. शामकुले, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर विल्सन डी.के. बागे, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के. हीरा, एएक्सईएन डी. घोष शामिल हैं। इज्जतनगर मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. हरीश रेड़तोलिया, शाखा अधिकारियों सहित रेल संरक्षा से सम्बद्ध पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट के प्रथम दिवस मेट्रो रेलवे की संरक्षा ऑडिट टीम ने इज्जतनगर एवं लालकुआं रेलवे स्टेशन, स्टेशन यार्ड, रिले रुम, कोचिंग डिपो, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, कर्व, समपारों एवं स्वचालित दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने इज्जतनगर मंडल द्वारा संरक्षा मानको को सुदृढ़ करने की दिशा में इज्जतनगर मंडल द्वारा अपनाये जा रहे प्रयासो पर संतुष्टि व्यक्त की। 30 मई, 2025 को इसी टीम द्वारा लोको शेड एवं बरेली सिटी स्थित लॉबी का संरक्षा ऑडिट किया जायेगा



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें