रामनगर में मनाया गया अधिवक्ता दिवस, वरिष्ठ अधिवक्ता खस्ती नन्दन जोशी सम्मानित

ख़बर शेयर करें

 

रामनगर।
अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष्य में रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा एक निजी रिसॉर्ट में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से लेकर युवा अधिवक्ताओं तक का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर रामनगर नगर पालिका के वरिष्ठ सदस्य, अधिवक्ता एवं लगातार पाँच बार वार्ड सदस्य रह चुके खस्ती नन्दन जोशी को न्याय व्यवस्था एवं सामाजिक उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु विशेष सम्मान से नवाजा गया। टैक्स बार पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष समाचार : भूमिया मंदिर, ढलान चक्की बिन्दुखता में होगा भव्य शिव पुराण ज्ञान यज्ञ,  21 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, 31 दिसंबर को होगा विराम व विशाल भंडारा

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज और न्याय व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु हैं, जो न केवल संविधान की रक्षा करते हैं बल्कि न्याय की पहुँच आम लोगों तक सुनिश्चित करते हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और न्याय के सिद्धांतों के साथ निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  “जहाँ संगम है, वहाँ शक्ति है और जहाँ शक्ति है, वहाँ हनुमान हैं”: प्रयागराज हनुमान मंदिर की अद्भुत कथा और तीर्थ यात्रा

समारोह में एडवोकेट पूरन पाण्डेय, प्रबल बंसल, फिरोज़ अंसारी, गौरव गोला, मनु अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, गुलरेज़ रज़ा, मनोज बिष्ट, जिशान मलिक, शोभित अग्रवाल, भोपाल रावत, राकेश रही, बलविंदर कोहली सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।