सुरखाल (कमद) में खजान चन्द्र गुड्डू का जनसंपर्क अभियान, विकास और जनसेवा का दोहराया संकल्प

ख़बर शेयर करें

गंगोलीहाट, 23 फरवरी 2026।
45 विधानसभा गंगोलीहाट के अंतर्गत ग्राम सभा सुरखाल (कमद) में आज पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं 2027 विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी खजान चन्द्र गुड्डू ने जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम में गांव के सम्मानित बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे जनजीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। खजान चन्द्र गुड्डू ने सभी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु निरंतर संघर्ष और ठोस प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र मेहरा (चाचा जी) के निवास पर आयोजित माँ हाट कालिका मैया की पूजा-अर्चना में भी वे सम्मिलित हुए। उन्होंने माँ हाट कालिका से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में गंगोलीहाट के ब्लॉक प्रमुख श्री विनोद प्रसाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने गुड्डू का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर खजान चन्द्र गुड्डू ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने गंगोलीहाट विधानसभा को विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयामों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।