लालकुआँ। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो सभी भेदभावों को मिटाकर लोगों को एक सूत्र में बांधता है।
श्री बोरा ने कहा कि होली हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार करता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे होली को शांति, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाएं तथा आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेमपूर्वक एक-दूसरे को रंग लगाएं।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि त्योहार के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दें और पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। साथ ही बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि होली का पर्व हमें समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
