हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हल्दूचौड़ मंडल में सक्रिय युवा कार्यकर्ता मानस तिवारी को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।
मानस तिवारी इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा हल्दूचौड़ मंडल के महामंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे युवक मंगल दल के अध्यक्ष पद का दायित्व भी निभा रहे हैं। इसके अलावा वे पूर्व में भी संगठन के विभिन्न दायित्वों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर मानस तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं मंडल नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने डॉ मोहन सिंह बिष्ट का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा क्षेत्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य को भी मजबूती के साथ पूरा किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
